Rajasthan To Ayodhya Bus: राजस्थान के 7 शहरों से चलेंगी अयोध्या के लिए बसें; रोडवेज की बसें जाएंगी रामनगरी, महिलाओं के मिलेगी छूट

Rajasthan To Ayodhya Bus: राजस्थान सरकार प्रदेश के सातों संभाग से श्री रामलला मंदिर दर्शन के लिए सीधे रोडवेज बस सुविधा संचालित करने जा रही है।

Updated On 2024-01-25 12:29:00 IST
सातों संभाग से रोडवेज बस सुविधा संचालित।

Rajasthan To Ram Mandir Ayodhya Bus: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में श्रद्धालुओं में वहां जाने के लिए क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्रेज को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 26 जनवरी के बाद प्रदेश के सातों संभाग से अयोध्या के लिए सीधे रोडवेज बस सुविधा संचालित करने जा रही है।

सात संभागों से चलेगी रोडवेज बसें
सीएम भजनलाल शर्मा ने श्री रामलला मंदिर दर्शन के लिए रोडवेज बसें चलाने की घोषणा कर दी है। राजस्थान के सात संभागों से रोडवेज बसें अयोध्या के लिए संचालित करने की योजना बना ली गई हैं। इनमें अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग मुख्यालय शामिल है।

इस रास्ते से जाएंगी बस
राजस्थान के इन संभाग मुख्यालय रोडवेज डिपो से बसें अयोध्या के लिए निकलेंगी। ये यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए अयोध्या जाएंगी। 

जयपुर से जानें कितने बजे चलेगी बस
जयपुर से अयोध्या के लिए रोज शाम को 6:20 बजे एसी स्लीपर बस जयपुर के सिंधी कैंप से अयोध्या के लिए संचालित होती है। यह सुबह 8 बजे अयोध्या पहुंच जाती है। इसके बाद यही वापसी में शाम को साढ़े चार बजे चलकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचती है।

महिलाओं को मिलेगी किराये में छूट 
इसके साथ ही राजस्थान सरकार का लक्ष्य है कि मार्च तक प्रदेश के 3 हजार लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाई जाए। इसका सामान्य किराया 1644 रूपए प्रति सीट और 1705 रुपए स्लीपर का है। महिलाओं को सीट के 1480 रुपए और स्लीपर के 1542 रूपए रुपए है।

Tags:    

Similar News