कौन हैं अग्निवीर शहीद जितेंद्र सिंह: 23 साल की उम्र में आतंकी मुठभेड़ में दी आहुति, अलवर में दी गई अंतिम विदाई 

Who is Agniveer Martyr Jitendra Singh: कश्मीर के बांदीपुर में फायरिंग के दौरान अलवर निवासी अग्निवीर जवान जितेंद्र सिंह शहीद हो गए। जानिए कौन हैं जितेंद्र सिहं?

Updated On 2024-05-11 14:25:00 IST
अग्निवीर शहीद जितेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर।

Agniveer Martyr Jitendra Singh: कश्मीर के बांदीपुर में फायरिंग के दौरान एक अग्निवीर जवान शहीद हो गया। शनिवार को शहीद जितेंद्र का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर जितेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। 

कौन हैं अग्निवीर जवान जितेंद्र सिंह
जितेंद्र सिहं अग्निवीर के जवान हैं। जो राजस्थान में अलवर के रैणी के नवलपुरा गांव के रहने वाले हैं। इनका चयन 2022 में अग्निवीर सेना भर्ती से सेना में भर्ती हुआ था। जिसके बाद वे जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में कार्य कर रहे थे। अभी शहीद जितेंद्र सिंह की शादी भी नहीं हुई थी। 

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाव
जितेंद्र की पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हुई। ड्यूटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी मुठभेड़ में के दौरान ही गोली लग गई जिसमें जितेंद्र घायल हो गए। जिसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जितेंद्र का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाव उमड़ पड़ा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार हुआ। 

बड़े भाई सुनील ने बताया
शहीद जितेंद्र सिंह के बड़े भाई सुनील के मुताबिक, जितेन्द्र तंवर थ्री पैरा एसएफ के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में कश्मीर के बांदीपुर जिले में थी। सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादी हमले में मौत  की जानकारी आर्मी मेजर कमांडो द्वारा मिली। सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा रहा। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को ग्राम नवलपुरा पहुंचा।

बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
जितेंद्र सिंह के बड़े भाई सुनील ने उनको मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार सैनिक सशस्त्र सम्मान से किया गया। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी व जन सैलाब मौजूद रहा। वहीं राष्ट्रीय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी आम फौजी के परिवार की तरह जितेंद्र के परिजनों को सुविधा मिलने की बात कही है। 

Similar News