Robber Bride: 8 शादियां कर चुकी थी 'लुटेरी दुल्हन', नौवां शिकार बनता उससे पहले पुलिस ने दबोचा

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 8 शादियां कर लाखों की ठगी करने वाली एक 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान समीरा फातिमा के रूप में हुई है।

Updated On 2025-08-01 19:15:00 IST

नागपुर पुलिस ने 'लुटेरी दुल्हन' को किया गिरफ्तार, पतियों को बनाती थी ठगी का शिकार

Nagpur Marriage Scam: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां समीरा फातिमा नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह महिला अबतक आठ शादियां कर चुकी है और पति से लाखों रुपए ठग चुकी है। महिला नौवें शिकार की तलाश में थी और उसी दौरान पुलिस ने उसे नागपुर के एक चाय स्टॉल से रंगेहाथ दबोच लिया। मामले के सामने आते ही हर तरफ इस 'लुटेरी दुल्हन' की चर्चा हो रही है।

अमीर मर्दों को बनाती थी निशाना

पुलिस जांच में सामने आया है कि समीरा फातिमा एक शिक्षिका है और एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती थी। वह शादीशुदा और अमीर मुस्लिम पुरुषों को अपना निशाना बनाती थी। फेसबुक और मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए वह अपने शिकार से संपर्क करती थी और खुद को तलाकशुदा, बच्चे वाली बेसहारा महिला बताकर सहानुभूति बटोरती थी।

RBI के अफसर को भी बनाया अपना शिकार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समीरा पिछले 15 वर्षों से यह ठगी कर रही थी। उसके एक पीड़ित पति ने बताया कि उसने एक शख्स से ₹50 लाख और दूसरे से ₹15 लाख ठगे। ठगी की रकम नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए ली गई।

इतना ही नहीं, एक केस में समीरा फातिमा ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए गर्भवती होने तक का झूठा दावा किया। लेकिन इस बार वह पुलिस को चकमा नहीं दे सकी और 29 जुलाई को नागपुर के एक टी स्टॉल से गिरफ्तार कर ली गई।

फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूरे गिरोह की जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि ठगी की असली संख्या और रकम इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

Tags:    

Similar News