Mumbai Weather: गणपति विसर्जन पर बारिश का साया, IMD ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट, भक्त रहें सावधान

गणपति विसर्जन 2025 पर मुंबई और आसपास के जिलों में IMD ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और कोंकण में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Updated On 2025-09-06 09:24:00 IST

Mumbai Ganpati Visarjan Weather 6 September

Mumbai Ganpati Visarjan Weather Update: गणेशोत्सव का भव्य समापन यानी गणपति विसर्जन शनिवार, 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि दोपहर और शाम को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई में येलो अलर्ट

मुंबई में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, नमी और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अचानक भारी बारिश ट्रैफिक और विसर्जन की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।

ठाणे और नवी मुंबई में भी बारिश

ठाणे और नवी मुंबई में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी और शाम तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहेगा। प्रशासन ने भक्तों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पालघर में ऑरेंज अलर्ट

IMD ने पालघर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है जिससे जलभराव और यातायात में बाधा आ सकती है। तापमान 28 से 24 डिग्री के बीच रहेगा और समुद्र में लहरें तेज हो सकती हैं।

कोंकण क्षेत्र में भी अलर्ट

कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है, जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश असमान रूप से देखने को मिल सकती है। इन जिलों में आर्द्रता 89% तक पहुंच सकती है और हवाओं की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक रहने अनुमान है।

Tags:    

Similar News