रक्षाबंधन गिफ्ट: लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपए, CM मोहन यादव जारी करेंगे 27वीं किस्त
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1500 का उपहार दिया है, जिसमें ₹250 विशेष शगुन शामिल है। जानिए कब और कैसे मिलेगी यह राशि।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का तोहफा: लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
Ladli behna yojana 27th installment: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (7 अगस्त) उनके बैंक खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को हर माह ₹1250 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलती है। इस बार ₹250 रक्षाबंधन शगुन के तौर पर अलग से दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से दोपहर 2:45 बजे लाडली बहना योजना की 27वीं किश्त जारी करेंगे। सोशल मीडियो पोस्ट लिखकर उन्होंने इसे भाई की तरफ से बहनों के लिए प्यार का प्रतीक बताया है।
दिवाली से 1500 करने का ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी सरकार बहनों के सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। दिवाली के बाद भाई दूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर ₹1500 करने का ऐलान किया है। साथ ही 2028 तक यह राशि बढ़कर ₹3000 प्रति माह करने का आश्वास दिया है।