Bhopal Amit Murder Case: पब में मामूली बात पर झगड़ा, जान बचाकर भागे युवक की रास्ते में मौत, साथी के सिर में आए 22 टांके
Bhopal Amit Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार रात 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। क्लब में हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की। झगड़े में घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
Bhopal Amit Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार मामूली बात पर युवक की हत्या हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। जान गंवाने वाले युवक का आरोपियों से पब में विवाद हुआ था। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कार से कुचलने की कोशिश की गई। वह जान बचाकर भागते रहे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।
वीडियाे देखें
भोपाल में बुधवार रात क्लब में हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने युवक को कार से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल है। pic.twitter.com/dZvmmiFTEp
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) May 30, 2024
शहर के चूना भट्टी में स्थित "वी" क्लब
पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम भोपाल के चूना भट्टी स्थित क्लब का है। देर रात यहां युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद यहीं नहीं थमा, क्लब से निकलने के बाद आरोपी इमरान व उसके साथियों ने अली और अमित पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीसीटीवी फुटेज जब्त, कर्मचारियों से पूछताछ
पुलिस ने आरोपी इमरान लटेरी और उसके साथी शाहरुख और जैद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही क्लब के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की विवेचना शुरू की है। क्लब के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।