गणतंत्र दिवस 2025: मध्य प्रदेश की झांकी में चीता पुर्नवास की कहानी, दिल्ली परेड मैदान में कूनो नेशनल पार्क का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश श्योपुर स्थित के कूनो नेशनल पार्क में आफ्रीकाई चीतों के पुनर्वास को गणतंत्र दिवस की झांकी में प्रदर्शित किया। 26 जनवरी को यह झांकी दिल्ली के परेड मैदान में प्रदर्शित की गई।

Updated On 2025-01-26 18:52:00 IST
गणतंत्र दिवस 2025: मध्य प्रदेश में झांकी में दिखी चीता पुर्नवास की कहानी, दिल्ली परेड मैदान में कूनो नेशनल पार्क का प्रदर्शन।

Republic Day Tableau cheetah Projec: गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश की झांकी में चीता पुनर्वाष प्रोजेक्ट को दर्शाया गया है। झांकी के अगले हिस्से में कुनो राष्ट्रीय उद्यान के सफलता की कहानी को जीवंत करने वाले उनके शावकों को चित्रित किया गया है। जबकि, झांकी के मध्य में कुनो नदी और उसके आसपस जैव विविधिता को दर्शाया गया है। 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो नदी के तट पर स्थित है। हरे-भरे जंगलों से घिरे इस राष्ट्रीय उद्यान में बंदर, हिरण के साथ विलुप्त हो चुके चीतों को पुनर्वास किया गया है। गणतंत्र दिवस की झांकी में चीतों के प्राकृतिक आवास को पनपते हुए दिखाया गया है।

चीता मित्र बता रहे सफलता की कहानी 
झांकी के मध्य में 'चीता मित्र' को भी दर्शाया गया है। जो मूलत: स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोग होते हैं। सरकार ने इन्हें शिक्षित और प्रशिक्षित कर चीता संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। झांकी में बताने का प्रयास किया गया है कि चीता प्रोजेक्ट से पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। 

यह भी पढ़ें: MP की महिला किसान को मोदी सरकार का न्योता, दिल्ली के लाल परेड कार्यक्रम में बढ़ाएंगी गौरव

झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की झांकी देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वन्य जीव, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती यह झांकी कला प्रदर्शन के साथ सतत् विकास लक्ष्यों को भी दर्शाती है। साथ ही प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराती है। 

यह भी पढ़ें: स्वदेशी धुनों के साथ बीटिंग रिट्रीट, बैंड्स दिखाएंगे देशभक्ति का अनोखा अंदाज

2023 में लाए गए थे चीता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को अपने जन्म दिन पर दक्षिण आफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। यह परियोजना भारत के वन्य-जीव संरक्षण के व्यापक प्रयासों की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई। चीतों के सफल पुनर्वास ने मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

Similar News

नर्मदापुरम में सड़क हादसा: पिपरिया जा रही बस पलटी, 11 से ज्यादा यात्री घायल

युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश: कहा- जंक फूड छोड़ें, रोज योग करें और नशे से दूर रहें युवा