News in Brief,  5 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 5 December: मध्यप्रदेश में गुरुवार (5 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-12-05 15:24:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 5 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।   

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

CPA के प्रशासक बने कृष्ण पाल सिंह 
मध्य प्रदेश में एक बार फिर राजधानी परियोजना प्रशासन (CPA) के गठन की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए बाकायदा प्रशासक नियुक्त किया है। पीडब्ल्युडी प्रभारी मुख्य अभियंता कृष्ण पाल सिंह राणा इसके प्रशासक बनाए गए हैं। 

धार में IT की छापेमारी, आय से अधिक सम्पत्ति मामला 
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को धार जिले के मनावर में कई कारोबारियों के यहां छापेमारी की है। आईटी की टीम ने बिल्डिंग मटेरियल के सप्लायर आरसी जैन, प्रॉपर्टी डीलर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा और गोलू पहाड़िया के यहां दबिश दी है। टैक्स चोरी और आय से अधिक सम्पत्ति ममाले में यह कार्रवाई की गई है। 

CM मोहन यादव जाएंगे दिल्ली-मुंबई 
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में वह पार्टी की बैठक और महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और श्रम शक्ति भवन में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।  शाम 4.30 बजे दिल्ली से मुंबई पहुंचकर सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रात 10 बजे वह राजधानी भोपाल लौटेंगे।

बीजेपी की संभाग स्तरीय बैठकें 
भारतयी जनता पार्टी में गुरुवार को इंदौर और उज्जैन संभाग की बैठकें होंगी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री संबोधित करेंगे। 6 दिसंबर को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, सागर और 7 दिसंबर को रीवा-शहडोल संभाग की बैठकें होंगी।  

मंत्री प्रहलाद पटेल भिंड दौरे पर 
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल दो दिवसीय भिंड दौरे पर रहेंगे। 5 दिसंबर को सुबह 6.55 बजे वह ग्वालियर से भिण्ड रवाना होंगे। सुबह 9.40 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया के निवास में पार्टी नेताओं से भेंट करेंगे। 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। 1 बजे रानी अवंतीवाई गार्डन में ओबीसी नेताओं से संवाद करेंगे। 2.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में इन्वेस्टर्स मीट,  4 बजे संस्कृति गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक और 7 बजे जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया के यहां कोर कमेटी की बैठक लेंगे। रात्रि 9.45 बजे रावतपुरा सरकार लहार जाएंगे। रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

Similar News