News in Brief, 15 11 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 11 December: मध्यप्रदेश में बुधवार (11 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-12-11 08:12:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 11 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

CM मोहन यादव शुरू करेंगे जनकल्याण पर्व 
मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने पर बुधवार को गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व की शुरुआत होगी। 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक अभियान चलाकर जन समस्याओं का निदान किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

लाड़ली बहना की राशि जारी करेंगे CM 
मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की राशि जारी करेंगे। सीएम सुबह 10 बजे सरकारी यात्री परिवहन सेवा संबंधी बैठक करेंगे। 11 बजे लाल परेड ग्राउंड में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी करेंगे। लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना : सरकार के एक साल पूरे होने पर CM मोहन देंगे सौगात, आज खाते में आएगी राशि

खरगोन में किसान अधिवेशन 
सीएम मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे खरगोन में ग्रामीण प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन और किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। संत सियाराम बाबा आश्रम जाकर बाबा का स्वास्थ्य जानेंगे। शाम को उज्जैन में आयोजित गीता महोत्सव में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन करेंगे। 

 

Similar News

नर्मदापुरम में सड़क हादसा: पिपरिया जा रही बस पलटी, 11 से ज्यादा यात्री घायल

युवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश: कहा- जंक फूड छोड़ें, रोज योग करें और नशे से दूर रहें युवा