लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रतलाम में 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया वनपाल

Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम में वन विभाग के वनपाल बृज बिहारी लाल पुष्कर को 15000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा है।

Updated On 2024-01-23 16:31:00 IST
लोकायुक्त ने रिश्वतखोर बृज बिहारी लाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को वन विभाग के वनपाल को लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने की है। मामला रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है। वन विभाग के वनपाल बृजबिहारी लाल पुष्कर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर दीपक शेजवार ने वन मंडल कार्यालय में दबोच लिया। 

वन मंडल में पहले भी रिश्वत लेते पकड़े गए घूसखोर 
जानकारी के मुताबिक, पहले भी रतलाम वन मंडल में डीएफओ एसके पलास और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। रतलाम वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत दिनों से मिल रही थीं। लोकायुक्त की कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हड़कंप बच गया है। आरोपी वनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियमों के बारे में कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और RPF का बड़ा एक्शन: ट्रेन के अटेंडर से 311 दुर्लभ कछुए जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा