Latest MP News 30 March 2024: ग्वालियर में हुआ गैस सिलेंडर में विस्फोट,पति-पत्नी समेत 5 लोग झुलसे, MP के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
Madhya Pradesh Today News Hindi: MP में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। जबलपुर, सागर, सतना, रीवा सहित 10 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इधर रंगपंचमी पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया।
Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारी ध्यान में होती हैं। Haribhoomi News के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
LIVE UPDATE:-
- एम्बुलेंस के लिए पीछे हटी लाखों की भीड़: इंदौर में रंग पंचमी पर आयोजित गेर में लाखों लोग शामिल थे। रंगोत्सव के उल्लास से सराबोर थे, लेकिन अचानक मरीज लेकर आई एम्बुलेंस को निकालने के लिए से रास्ता बना दिया। राजवाड़ा में जहां तिल रखने की जगह नहीं थी, एक-एक कर लोग पीछे हटते गए और एम्बुलेंस आगे बढ़ती गई।
इंदौर को सैल्यूट ...
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 30, 2024
ह्रदय से अभिनंदन ...
गेर के उल्लास और आनंद में डूबे पूरे राजवाड़ा में जहां तिल रखने की जगह न बची हो, कोई किसी को सुन न सके, वहां एक एंबुलेंस के गुजरने पर एक क्षण में रास्ता खाली होता देख अपने इंदौरी भाई-बहनों के लिए मेरे हृदय में प्यार व श्रद्धा और अधिक बढ़… pic.twitter.com/QYbrbKTila - ग्वालियर में शनिवार को एक घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। जिसमें पति-पत्नी के साथ तीन बच्चे झुलस गए। घटना के दौरान दंपती घर के बाहर गैस चूल्हे पर पानी की टिक्की तल रहे थे। तभी ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन से एक चिंगारी सिलेंडर पर आ गिरी। चिंगारी से आग भड़क गई। फिलहाल घायलों को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
- इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह देखते ही बनता है। शनिवार को होली उत्सव के रंग से सरोबार लाखों की संख्या में शहरवासी इंदौर की सड़कों पर साथ साथ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रंगपंचमी पर आयोजित गेर में शामिल हुए और वाहन पर सवार होकर लोगों पर रंग बरसाया।
#LIVE : इंदौर में रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित 'गेर' में सहभागिता https://t.co/0A18gXSlW4
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 30, 2024
-
रंगपंचमी पर महाकाल को केसरयुक्त जल चढ़ाया
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया। तड़के 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में टेसू के फूलों से बना एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया। धुलेंडी के दिन गर्भगृह में आग लगने की वजह से व्यवस्था में बदलाव हुआ है। भक्त, पंडे-पुजारियों को मंदिर में रंग लाने की अनुमति नहीं है। - आज इन जिलों में बारिश होने का अनुमान
मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदल गया है। सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज और मैहर जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से कहीं गर्मी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। 30 मार्च को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। यहां पढ़ें मौसम की पूरी खबर... - सीएम मोहन यादव आज इंदौर और अशोकनगर जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंगपंचमी पर आज इंदौर में 72 साल पुरानी गेर में शामिल होंगे। सीएम अशोकनगर दौरे पर भी रहेंगे। सीएम सुबह 10.45 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में बद्रीनारायण मंदिर नरसिंह बाजार से इंदौर में निकलने वाली 72 साल पुरानी गैर में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे इंदौर से भोपाल पहुंचकर अशोकनगर के करीला धाम के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2.50 बजे सीएम करीला धाम मेले में पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम 5.30 बजे करीला धाम अशोकनगर से भोपाल पहुंचेंगे। - आधी रात ABVP कार्यकर्ताओं का थाने के सामने धरना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आधी रात गांधीनगर थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर धरने पर बैठे ABVP के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ABVP कार्यकर्ता आरजीपीवी भ्रष्टाचार मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भ्रष्टाचार के आरोपियों के बचा रही है। पांच आरोपियों में से अब तक एक की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि करोड़ के घोटाले के मामले में राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार सहित पांच लोगों पर FIR हुई है। मामला सामने आने के बाद सभी को पद से हटाया है।