Harda Blast Update: महिला का मिला शव, पटाखा फैक्ट्री के धमाके से अब तक 12 की मौत, DNA के बाद होगी पहचान

Harda Blast update: हरदा पटाखा फैक्ट्री में आज गुरुवार को भी एक शव मिला है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन ने हरदा जिले में संचालित सभी 12 पटाखा फैक्ट्रियों को सील कर दिया है।

Updated On 2024-02-08 11:45:00 IST
हरदा पटाखा फैक्ट्री में एक महिला का मिला शव।

Harda Blast Update: हरदा पटाखा फैक्ट्री में आज गुरुवार को भी एक शव मिला है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन ने हरदा जिले में संचालित सभी 12 पटाखा फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जिला एसपी संजीव कुमार को हटाकर पुलिस हेड क्वार्टर और कलेक्टर को उप सचिव बना दिया।

इनकी हो चुकी मौत
पटाखा फैक्ट्री धमाके में मरने वालों में  मुबीन खान, पिता सफुर खान, बानो बी, पिता सलीम खान, प्रियांशु, पिता मुन्नालाल प्रजापति, अनुज, पिता शोभाराम कुचबंदिया, उषा, पिता मुकेश चंदेल, मुकेश, पिता तुलसीराम बेलदार, अयाज, पिता सिराज खान, आबिद, पिता रहमान खान, प्रमिला बाई, पिता सुनील चौहान और रहीम, पिता रोशन खान की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा भी दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल के पास मिला महिला का शव
गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक एक और शव मिला है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

12 फैक्ट्रियां हुई सील
प्रशासन ने हरदा जिले की सभी पटाखा फैक्ट्री को सील कर दिया है। प्रशासन ने गांव पीपलपानी, तहसील सिराली की 2, ग्राम कुंजरगांव, तहसील हंडिया की 3, ग्राम हंडिया की 1, ग्राम बैरागढ़, तहसील हरदा की 4, ग्राम रहटाखुर्द, तहसील हरदा की 3 और ग्राम दूधकच्छ, तहसील हरदा की पटाखा फैक्ट्रियां को सील किया है।

Similar News