MP News Live Today 9 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की शनिवार (9 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-10 06:53:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 9 August 2025: मध्य प्रदेश में शनिवार (9 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 9 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-09 09:57 IST

मध्यप्रदेश के जबलपुर में राज्य का सबसे बड़ा फ्लाइओवर बनकर तैयार हो गया। करीब 6.855 किलोमीटर लंबा यह फ्लाइओवर 1052 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव इसका इसका लोकार्पण करेंगे। 

2025-08-09 09:55 IST

भोपाल में 9 से 12 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। इन रैलियों के साथ मानव श्रृंखला का भी आयोजन होगा। 14 अगस्त 2025 को कोलार में सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा होगी, जिसमें 40,000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे। यह अभियान देशभक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

2025-08-09 08:43 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है, लेकिन मोहन यादव अपने इस दायित्व में असफल हैं। उनके मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते हत्या, बलात्कार, बलात्कार और बहनों के लापता होने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। 

विधानसभा के आँकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में बलात्कार के मामले 33% बढ़ गए। 20 महिलाओं के साथ रोजाना बलात्कार हो रहे हैं। 38 महिलाएँ प्रतिदिन लापता हो रही हैं। इस रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएँगे। अपराधी, चाहे भाजपा से जुड़ा हो या कोई और उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस रक्षाबंधन, यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

2025-08-09 08:37 IST

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब मोहम्मद हमीदुल्ला खान की संपत्ति बंटवारे के मामले में उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। साथ ही ट्रायल कोर्ट को नए सिरे से मामले में सुनवाई करने को कहा है।

नवाब हमीदुल्ला खान के वंशज बेगम सुरैया, नवाबजादी कमरताज राबिया सुल्तान समेत अन्य ने याचिका दायर की है। क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खान पटौदी, उनकी पत्नी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, पुत्र सैफ अली खान, बेटियां सबा सुल्तान, सोहा अली खान को भी पक्षकार बनाया है। 



2025-08-09 08:32 IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज, 9 अगस्त को उज्जैन और आगर मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:35 बजे वे आगर मालवा में बाबा बैजनाथ के दर्शन करेंगे। रक्षाबंधन और सावन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर दोपहर 3 उज्जैन रवाना होंगे। उज्जैन में रक्षाबंधन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

2025-08-09 08:32 IST

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का खास तोहफा मिलने वाला है। भोपाल नगर निगम के मुताबिक, BCLL की बसों में आज महिलाओं से किराया नहीं लगेगा। रात 9 बजे तक महिलाएं इन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इंदौर में भी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात मिलेगी। 

Tags:    

Similar News