मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 20 बलात्कार, उमंग सिंघार ने सीएम को घेरा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है, लेकिन मोहन यादव अपने इस दायित्व में असफल हैं। उनके मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते हत्या, बलात्कार, बलात्कार और बहनों के लापता होने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। 

विधानसभा के आँकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में बलात्कार के मामले 33% बढ़ गए। 20 महिलाओं के साथ रोजाना बलात्कार हो रहे हैं। 38 महिलाएँ प्रतिदिन लापता हो रही हैं। इस रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएँगे। अपराधी, चाहे भाजपा से जुड़ा हो या कोई और उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस रक्षाबंधन, यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

Update: 2025-08-09 03:13 GMT

Linked news