MP News Live Today 26 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की मंगलवार (26 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-27 09:46:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 26 August 2025 : मध्य प्रदेश में मंगलवार (26 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 26 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-26 07:52 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज, मंगलवार में जबलपुर में ‘वोट न्याय यात्रा’ निकालेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह यात्रा गोल बाजार से शुरू होगी। इसमें शामिल लोग कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे। कार्यक्रम में कई सीनियर नेता और विधायक शामिल होंगे। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  

2025-08-26 07:42 IST

मध्य प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए विदेश में विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके लिए 2 सितंबर 2025 आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत स्नातकोत्तर, पीएच.डी., इंजीनियरिंग, प्योर साइंस, एप्लाइड साइंस, एग्रीकल्चर साइंस, मेडिकल, मैनेजमेंट, इंटरनेशनल कॉमर्स, एकाउंटिंग फाइनांस, फॉरेस्ट्री, नेचुरल साइंस, विधि और मानविकी जैसे विषयों में दी की जाएगी। 

पीएच.डी. के लिए आवेदक को स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही दो वर्ष का अध्यापन, शोध, व्यावसायिक अनुभव अथवा एम.फिल. उपाधि आवश्यक है। 

स्नातकोत्तर के लिए स्नातक में प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अधिकतम 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप और नियम scdevelopmentmp.nic.in पर उपलब्ध हैं।

2025-08-26 07:39 IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में विद्युत कंपनियों के 1060 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्त-पत्र बांटेंगे। इस दौरान बिजली कंपनियों में 51 हजार 711 नये स्थाई पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। ऊर्जा विभाग की विभिन्न बिजली कंपनियों में रिक्त पदों की परीक्षा के बाद कर्मचारियों का चयन किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को मंत्रालय में 26 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

2025-08-26 07:37 IST

मध्य प्रदेश के 2 शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से नवाजे जाएंगे। इनमें दमोह जिले की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल और आगर-मालवा के माध्यमिक शिक्षक भेरूलाल ओसारा शामिल हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन्हें नई दिल्ली में यह सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने दोनों चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार चयनित दमोह की शिक्षक शीला पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ हैं। जबकि, भेरूलाल ओसारा ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ हैं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और नवाचारों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के 55 जिलों से 145 शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए पंजीयन कराया था। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए 6 शिक्षकों की अनुशंसा केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को की गई थी।

Tags:    

Similar News