MP News Live Today 23 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की शनिवार (23 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 23 August 2025 : मध्य प्रदेश में शनिवार (23 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 23 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
रीवा में दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल
रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नदना गांव में शनिवार शाम चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें कच्ची दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब मकान मालिक और दो मजदूर मिलकर पुरानी कच्ची दीवार को गिरा रहे थे।
शादी के दस महीने बाद युवक ने किया सुसाइड
भोपाल के कमला नगर में रहने वाले युवक ने लव मैरिज करने के महज दस महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने फंदे को गले में पहना और वॉट्सऐप पर दोस्तों के ग्रुप पर वीडियो कॉल किया। उसने कहा कि जान देने जा रहा हूं...जीना बहुत मुश्किल है।
पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
सीहोर के नजदीक कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी घटनाएं होई हैं। हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में सात लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने समिति पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस बात को लेकर इंदौर के एडवोकेट प्रकाश यादव ने सीहोर आकर पहले मंडी थाना पुलिस में शिकायत पत्र दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीहोर जिला न्यायालय में याचिका लगाई गई। जिसके बाद न्यायालय ने मंडी थाना पुलिस को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। अगली सुनवाई 13 सितंबर को है।
भोपाल: कांग्रेस नेता गुर्जर के खिलाफ महिला मोर्चा का प्रदर्शन
भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने शनिवार को भोपाल में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यशवंत ने राजगढ़ में लाडली बहनों पर विवादित टिप्पणी की थी। बीजेपी महिला मोर्चा ने रेड क्रॉस अस्पताल चौराहे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकालने की योजना बनाई है।
एमपी में 3 दिन तक जोरदार बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून फिर हुआ एक्टिव हुआ है। अगले तीन दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उज्जैन समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
भोपाल : देहदानी के निधन पर गार्ड ऑफ ऑनर
भोपाल में पहली बार किसी देहदानी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया। गांधी मेडिकल कॉलेज में 79 वर्षीय दिवंगत रमा को शासन के आदेश पर यह सम्मान दिया गया। यह कॉलेज के इतिहास में पहला अवसर था जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान प्राप्त हुआ।
भोपाल: 25 करोड़ से बनेगा मध्य प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर
मध्य प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर भोपाल में बनेगा। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले यह केंद्र अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक शोध से लैस होगा। इसमें मनोवैज्ञानिक, फिजियोथेरेपिस्ट, पोषण विशेषज्ञ और डेटा विश्लेषक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी की व्यक्तिगत प्रोफाइल तैयार कर उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाया जाएगा। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकेगा।
भोपाल: सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव आज
भोपाल में शनिवार (23 अगस्त 2025) करोंद चौराहे पर सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव होगा। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। करोंद चौराहे के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।