MP News Live Today 22 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (22 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-23 07:43:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 22 August 2025 : मध्य प्रदेश में शुक्रवार (22 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 22 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-22 08:33 IST

नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आज ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’ का तीसरा कार्यक्रम होगा। इसमें सुप्रसिद्ध नृत्यांगना लता सिंह मुंशी भरतनाट्यम की ग्रुप प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करने का अनूठा प्रयास है।

2025-08-22 08:31 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 12:40 बजे सीएम भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे। दोपहर 1:55 बजे वे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सीएम का यह दौरा मध्य प्रदेश के विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। 

2025-08-22 08:29 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भोपाल ने बालाघाट में रकम दोगुनी करने के स्कैम में 1.49 करोड़ की 26 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, अधिकारियों ने गुरुवार को यहाँ बताया।

ईडी ने इससे पहले धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 2.98 करोड़ रुपये मूल्य की 25 अचल संपत्तियों को कुर्क किया था।

ईडी ने बालाघाट जिले के दो पुलिस थानों में अनियमित जमा योजना प्रतिबंध (बीयूडीएस) अधिनियम, 2019 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जाँच शुरू की।

2025-08-22 08:26 IST

इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल श्री अरबिंदो अस्पताल ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनाए जाने का ऐलान किया है। प्रबंध निदेशक डॉ. महक भंडारी ने यह घोषणा गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में की। बुजुर्गों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. भंडारी ने कहा कि कई वरिष्ठ नागरिक इतने कमज़ोर हो जाते हैं कि उन्हें एक्स-रे जैसी बुनियादी जाँच के लिए भी अस्पताल लाना मुश्किल हो जाता है।

Tags:    

Similar News