MP News Live: 20 जुलाई 2025 की ताज़ा खबरें | शासन - प्रशासन, मौसम, राजनीति, क्राइम अपडेट
MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (20 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
20 July 2025 : मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें।
MP News Live Today 20 July 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (20 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 20 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
दुबई और स्पेन के अपने आधिकारिक दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और सीधे रीवा के लिए रवाना हुए। वे दिवंगत ससुर ब्रह्मानंद यादव के हालिया निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने ससुराल पहुंचे।
जबलपुर में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने 4 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ ही घंटों बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, उसका पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
मृतका की पहचान सोनिया उर्फ शिवानी नामदेव के रूप में हुई है, जो जबलपुर के चारगांव इलाके में रहती थी।
स्पेन से लौटे मुख्यमंत्री मोहन यादव
दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश यात्रा पूरी कर रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी लगातार वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उससे अपार संभावनाएं खुल रही हैं।
संजय पाठक की कंपनियों से 530 करोड़ की रिकवरी का आदेश
मध्यप्रदेश खनिज संसाधन विभाग ने बीजेपी विधायक संजय पाठक की 3 कंपनियों मेसर्स आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन, मेसर्स निर्मला मिनरल्स एवं संजय पाठक के पार्टनरशिप वाली पैसिफिक एक्सपोर्ट से 530 करोड़ की रिकवरी का आदेश दिया है। कटनी के आशुतोष मनु दीक्षित ने इस संबंध में शिकायत की थी। मनु के मुताबिक, संजय पाठक की इन कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उलंघन करते हुए मंजूरी से अधिक उत्पादन की राशि राज्य सरकार के खाते में जमा नहीं की। जांच में शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने 530 करोड़ की रिकवरी का आदेश दिया है।
भोपाल: आंचलिक विज्ञान केंद्र में अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
भोपाल के आंचलिक विज्ञान केंद्र में आज 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाएगा। इसमें चंद्रमा लेंडर निर्माण कार्यशाला, ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी और विज्ञान प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए उस ऐतिहासिक घटना की जानकारी दी जाएगी, जब पहली बार इंसान ने चंद्रमा पर कदम रखा था।
कांग्रेस विधायक का प्रशिक्षण, आज पहुंचेंगे मांडू
कांग्रेस विधायकों को विधानसभा सत्र से पहले दो दिवसीय विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए धार जिले के मांडू में सोमवार से ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया है। सभी कांग्रेस विधायक आज रात मांडू पहुंच जाएंगे। सोमवार और मंगलवार को 10 सत्रों में प्रशिक्षण में होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश से लौटेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विदेश यात्रा से वापस लौटेंगे। वह रविवार दोपहर 2.45 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नई दिल्ली से सीधे रीवा जाएंगे। वहां अपने ससुर को श्रद्धांजलि देंगे। शाम 7.15 बजे रीवा से भोपाल पहुंचेंगे। स्टेट हैंगर पर सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विदेश दौरे की जानकारी देंगे।