MP News Live Today 19 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की मंगलवार (19 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 19 August 2025 : मध्य प्रदेश में मंगलवार (19 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 19 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज की मान्यता लेने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अतुल श्रीधरन की बेंच ने सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया, जिसमें भोपाल कमिश्नर को तीन दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज कर कोर्ट को सूचित करने को कहा गया है। कोर्ट ने यह भी पाया कि मसूद ने अपने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया था। इसके चलते, कॉलेज में नए दाखिलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
वोटर लिस्ट गड़बड़ी का मुद्दा अब मध्यप्रदेश में भी सुर्खियों में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार, 19 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव-2023 से पहले 16 लाख फर्जी वोट जोड़े जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूछा-5000 के कम अंतर वाली सीटों पर अचानक 6-7 हजार वोट कैसे बढ़ गए।
कटनी: इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान लापता हुईं कटनी की अर्चना तिवारी 14 दिन बाद अचानक प्रकट हो गईं। परिवार ने बताया कि अर्चना सकुशल है। आज उसने मां को फोन कॉल पर बात की है। हालांकि, यह नहीं बताया कि उसने कॉल कहां से किया और किसके साथ है?
सतना। शहर के रीवा रोड स्थित सार्थक हॉस्पिटल पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है। पन्ना निवासी पवन जैन की हालत अस्पताल में सर्जरी के बाद गंभीर हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल और उनके बेटे डॉ. सुमित अग्रवाल पर मनमानी करने और गलत इलाज का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मोहन यादव सरकार पुलिस विभाग में 22 हजार 500 नई भर्तियां करने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि गृह विभाग द्वारा यह भर्तियां उज्जैन के सिंहस्थ मेले और प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।