MP News Live Today 18 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (18 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।
MP News Live Today 18 July 2025
MP News Live Today 18 July 2025: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (18 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 18 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
CM मोहन के स्पेन दौरे का तीसरा दिन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्पेन दौरे के तीसरे दिन 18 जुलाई को मध्यप्रदेश की वैश्विक क्षमताओं को दर्शाने और निवेश सहयोग को सशक्त करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस फोरम के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों से वन-टू-वन बैठकों के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य व्यक्तिगत निवेश प्रस्तावों पर ठोस चर्चा करना और नीति से लेकर ज़मीन तक की स्पष्टता देना है।
बिहार के 3 सॉल्वरों को एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के आरक्षक भर्ती परीक्षा के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। शिवपुरी पुलिस ने साल 2023 में 18 वीं बटालियन की हुई आरक्षक भर्ती परीक्षा के सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। बिहार राज्य के निर्भय गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर ने सॉल्वर के रूप में आरक्षक भर्ती में परीक्षा दी थी। वैशाली के विवेक कुमार और धर्मेंद्र गुर्जर की जगह गया बिहार के संजीव कुमार रोशन ने परीक्षा दी थी। आरोपियों को पुलिस ने बिहार से हिरासत में लिया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में घनघोर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर शिवपुरी, गुना, दतिया, मुरैना भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।