MP News Live Today 18 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की सोमवार (18 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-19 07:53:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 18 August 2025 : मध्य प्रदेश में सोमवार (18 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 18 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-18 16:02 IST

इंदौर के बिजलपुर (राऊ) इलाके में 18 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे तेज बारिश के कारण शिव सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन पानी की टंकी की दीवार गिरने से दुखद हादसा हुआ। इस घटना में गौतम, रामेश्वर और टीटू नाम के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक सोहन गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे



2025-08-18 07:55 IST

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान महाकाल का तीन सर्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सोमवार तड़के 3 बजे कपाट खुलने के बाद सबसे पहले जल अभिषेक और फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

भगवान महाकाल का चंद्र, बेल पत्र और वैष्णव तिलक से अलौकिक श्रृंगार किया गया। उन्हें भस्म चढ़ाई गई, साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण कराई गई। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया, और ड्रायफ्रूट से भव्य श्रृंगार किया गया।

तड़के भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के दर्शन किए और उनके कान के समीप अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

2025-08-18 07:52 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश में शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. यादव रविवार को दिल्ली पहुंचे और आज रात्रि विश्राम करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

2025-08-18 07:50 IST

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली नगर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदिवासी बालिका छात्रावास से कक्षा आठवीं की 5 छात्राओं के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तत्काल खोजबीन शुरू की गई, और सभी पांचों छात्राओं को मैहर से बरामद कर लिया गया। 

लापरवाही बरतने के आरोप में छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी निवेदिता नायडू, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रावास स्टाफ से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

2025-08-18 07:47 IST

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में हत्या के आरोपी के घर पर आगजनी की घटना से तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों और रैली में शामिल व्यक्तियों ने आग बुझाने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

मामला शिवनारायण तिवारी की गला रेतकर हत्या से जुड़ा है। हत्या के सह-आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज सकल हिन्दू समाज ने बिगौड़ी में महापंचायत का आयोजन किया था। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News