MP News Live Today 16 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की शनिवार (16 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-17 07:53:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 16 August 2025 : मध्य प्रदेश में गुरुवार (14 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 16 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-16 14:48 IST

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय बी.टेक छात्र नितेश चंद्रवंशी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना 14 अगस्त 2025 की देर रात कोकता इलाके में हुई, जब नितेश अपनी नौकरी से लौट रहा था।


2025-08-16 09:50 IST

भोपाल में सुपर 100 योजना 2025 के तहत आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 12,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 300 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्र अब भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और इंदौर के सरकारी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश लेकर JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। इस योजना के तहत छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवास, भोजन, और अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी, ताकि वे आर्थिक बाधाओं के बावजूद अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें।



2025-08-16 09:49 IST

मध्यप्रदेश में 18 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बैतूल और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में यहां 8 इंच तक बारिश की संभावना है। इसी तरह झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। यहां 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

2025-08-16 08:12 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:40 पर कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगे। वहां स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर 9.55 पर शौर्य स्मारक के समीप स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। 10:30 बजे रायसेन जिले के गैरतगंज के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे महलपुर पाटन में भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे भोपाल केंद्रीय जेल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे। 2 बजे मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 3:20 बजे इंदौर रवाना होंगे। 3:50 पर धार जिले के अमझेरा, शाम 5:15 बजे जानापाव और 7:20 बजे उज्जैन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे। 

2025-08-16 08:08 IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम हाउस में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद सीएम अमझेरा और जनापाव भी जाएंगे। 

Tags:    

Similar News