MP वीरता पुरस्कार 2025: 15 अगस्त पर सम्मानित होंगे 36 पुलिस अधिकारी; 12 को वीरता पदक, 8 राष्ट्रपति मेडल
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 पर मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक और अन्य सम्मान से नवाजा जाएगा। बालाघाट जिला सबसे आगे, कई IPS और आरक्षक होंगे सम्मानित।
गेलेंट्री अवार्ड: 15 अगस्त पर सम्मानित होंगे 36 पुलिसकर्मी; 12 को वीरता पदक
MP Police Gallantry Award 2025: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 पर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न श्रेणियों में पदकों से सम्मानित होंगे। जारी सूची के अनुसार, इस साल कुल 65 पुलिस पदक वितरित किए जाएंगे, जिनमें पुलिस वीरता पदक (12), पुलिस विशिष्ट सेवा पदक (8), जेल विभाग विशिष्ट पदक (1), होमगार्ड विशिष्ट पदक (2), पुलिस सराहनीय सेवा पदक (32), विशेष सराहनीय सेवा पदक (5), होमगार्ड सराहनीय सेवा पदक (4) और जीवन रक्षा पदक (1) शामिल हैं।
बालाघाट को सबसे ज्यादा सम्मान
इस वर्ष बालाघाट जिले के पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा पदक मिले हैं। विशेष रूप से हॉकफोर्स और विभिन्न ऑपरेशनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों के नाम सूची में शामिल हैं।
वीरता पुरस्कार पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिदेशक, बीएसएफ मुख्यालय नई दिल्ली और अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस महानिदेशक (आपरेशन) व सीआईडी, मध्यप्रदेश शामिल हैं। इनके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मानित होंगे।
जेल विभाग और होमगार्ड को भी सम्मान
जेल विभाग से एलिन जॉर्ज, केंद्रीय जेल जबलपुर को विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। वहीं होमगार्ड श्रेणी में उज्जैन और जबलपुर के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।