रोहतक में भीषण सड़क हादसा: मौके पर महिला की मौत, कई टुकड़ों में बिखरा शव, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Rohtak Road Accident: रोहतक में आज एक महिला को कैंटर ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

Updated On 2024-09-03 18:31:00 IST
रोहतक में महिला को कैंटर ने कुचला।

Rohtak Road Accident: रोहतक में भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला को कैंटर ने कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला के शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। इस हादसे में महिला के पति व मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में पता लगने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतका की पहचान 30 साल की नीतल के रूप में हुई है। मृतका रोहतक के रिटोली गांव की रहने वाली है। नीतल का विवाह चरखी दादरी के गांव बिलौटा में हुआ है। जांच में सामने आया है कि आज मंगलवार 3 सितंबर को नीतल बाइक पर सवार होकर रिटोली से रोहतक जा रहीं थीं। उस दौरान उसके साथ बाइक पर उसकी मां और पति और दोनों थे। उस दौरान उन्होंने गांव के नजदीक पेट्रोल पंप से तेल डलवाया था। उसके बाद जैसे ही वह चलने को हुए तो तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

शव के हो गए टुकड़े

इस हादसे में नीतल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां और पति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार रोहतक के पीजीआई में चल रहा है। हादसा इतना भयंकर था कि नीतल के शव के टुकड़े हो गए थे। इस घटना के बारे में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को सूचित किया गया।

घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर गांव के लोग भी पहुंच गए। गुस्साए गांव वालों ने मौके पर जाम लगा दिया। गांव वालों ने मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। दूसरी तरफ पुलिस ने गांव वालों और मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Similar News