महम में जश्न पड़ा फीका: दो युवकों ने मिलकर की फायरिंग, महिला को लगी गोली, हालत गंभीर

Firing in Meham: रोहतक में लड़का होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Updated On 2024-08-22 11:42:00 IST
प्रतीकात्मक फोटोFiring in Meham
  • whatsapp icon

Firing in Meham: रोहतक के महम में गांव भैणी मातो में लड़का होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने यहां पर फायरिंग कर दी। यह गोली वहां पर मौजूद एक महिला को जा लगी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसको इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में महम पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को ऑनलाइन सूचना प्राप्त हुई थी कि भैणी मातो गांव निवासी 30  साल की महिला सुषमा को गोली मार दी है और उसको इलाज के लिए रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गुरुग्राम पहुंची रोहतक पुलिस

पुलिस मामले की जांच के लिए और घायल महिला के बयान दर्ज करने के लिए रोहतक के मेड स्टार मल्टी एंड सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में पहुंची। यहां से पता चला कि डॉक्टरों  ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस मेदांता अस्पताल पहुंची तो वहां पर सुषमा को ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया था।

जानें क्या था पूरा मामला

उसके बाद पुलिस ने खुफिया तरिके से भैणी मातो गांव में जांच शुरू कर दी, इस दौरान पुलिस को पता चला कि इस गांव में प्रवीन की पत्नी को कुछ समय पहले लड़का हुआ था। लड़का होने के उपलक्ष्य पर वह पीलिया आया हुआ था। इस समारोह में प्रवीन के परिवार के लोग, रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए थे। इस दौरान खाने पीने और डीजे वगैरह का भी कार्यक्रम रखा गया था। शाम को साढ़े 6 बजे महिलाएं डीजे पर नाच गा रही थी और उसी समय इनका रिश्तेदार भराण गांव निवासी अमन उर्फ मोनू आया हुआ था। उसके साथ उसका दोस्त उग्र उर्फ ढांडा भी था।

Also Read: हरियाणा के करनाल में कट्टे में बंधा मिला महिला का शव, बाएं हाथ पर लिखा है PK

इन दोनों ने गली में नाच रही महिलाओं के सामने हंगामा किया और उग्र उर्फ ढांडा ने अपने साथ लिए हुए असलाह से अचानक ही फायरिंग कर दी।  वहीं, महम पुलिस ने इस संबंध में अमन उर्फ मोनू और उग्र उर्फ ढांडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Similar News