Suicide Case: रेवाड़ी पुलिस लॉकअप में आरोपी ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप

Rewari Suicide Case: रेवाड़ी में एक आरोपी ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated On 2025-09-07 18:59:00 IST

रेवाड़ी में पुलिस लॉकअप में युवक ने किया सुसाइड। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rewari Suicide Case: रेवाड़ी में एक आरोपी ने मॉडल टाउन थाना लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान, उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर के रहने वाले 34 साल के विनोद कुमार के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद को दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूचना मिलने के बाद DSP सुरेंद्र श्योराण समेच दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि विनोद की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

मृतक दोस्त की हत्या के आरोप में था गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया था कि 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश जौनपुर के रहने वाले राकेश वर्मा की रेवाड़ी के करनावास गांव के पास हत्या कर दी गई थी। राकेश की हत्या का आरोप सुल्तानपुर के हमजाबाद गांव के रहने वाले विनोद कुमार पर लगा था। राकेश की हत्या विनोद कुमार ने कलां गांव के रहने वाले सन्नी यादव के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को मॉडल टाउन थाना के लॉकअप में रखा गया था।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम

पुलिस के मुताबिक, विनोद कुमार ने सुबह करीब 4 बजे आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद प्रशासन की तरफ से आकाश सिरोहा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आकाश सिरोहा की निगरानी में विनोद कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। DSP सुरेंद्र श्योराण का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

परिवार ने मांगा मुआवजा 
मामले में मृतक का साल शुभम का कहना है कि विनोद को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हिरासत में उसकी मौत होना पुलिस की बड़ी लापरवाही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि विनोद की पत्नी कैंसर से पीड़ित है और उसकी 2 छोटी बेटियां है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News