रेवाड़ी में पुलिस कर्मी का शव मिला: सिर और पैर पर मिले चोट के निशान, नाले में पड़ा था मृतक

Dead body found in Rewari: रेवाड़ी में आज राजस्थान पुलिस कर्मी का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated On 2024-10-20 13:29:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Dead body found in Rewari: रेवाड़ी के बावल में आज सुबह यानी 20 अक्टूबर रविवार को व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी जेब से आईडी कार्ड भी मिला है। आईडी कार्ड से पता लगाया है कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। बताया जा रहा है कि मृतक राजस्थान पुलिस में काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

राजस्थान पुलिस में काम करता था मृतक     

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। मृतक राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। मृतक के पिता का नाम उपेंद्र सिंह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बावल मे दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित प्राइवेट कंपनी आसाई इंडिया के पास बने नाले में युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आई कार्ड मृतक युवक की पहचान हुई है।

Also Read: जींद में युवक की बेरहमी से हत्या, जुलाना बाइपास के पास मिला शव, चेहरे पर वार कर शव को घसीटने के मिले निशान

सिर और पैर पर मिले चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि मृतक ने वर्दी वाली खाकी पेंट और काले जूते  और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। मृतक के पैर और सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस का ऐसा अनुमान है कि सिर पर लगी चोट उसकी मौत की वजह हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। अब तक युवक की मौत के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Similar News