Panipat Crime: निकाह के दौरान आ धमकी महिला, बोली-ये पहले से शादीशुदा, बाद में खुली पोल

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत से बारात निकली और बागपत पहुंची। इस दौरान वहां एक महिला आ धमकी, जिसने आरोप लगाया कि उस युवक की शादी तीन साल पहले उससे हो चुकी है। हालांकि बाद में सच्चाई जान सबके होश उड़ गए।

Updated On 2025-06-19 16:21:00 IST

पानीपत में शादी में विवाद।    

Haryana Crime News: पानीपत से बागपत के खेकड़ा गांव में एक लड़की की बारात आई थी। हालांकि उसने शादी करने से इनकार कर लिया और बारात को वापस लौटा दिया। हालांकि बारात के दौरान वहां पर बखेड़ा खड़ा हो गया। दरअसल, एक युवक और युवती का निकाह हो रहा था। इसी दौरान एक अन्य युवती वहां पर आ धमकी। महिला ने कहा कि जो लड़का शादी करने आया है, उसकी तीन साल पहले शादी हो चुकी है।

ये बात सुनकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग घंटों पुलिस थाने में बैठे रहे। वहीं दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात दुल्हन को लिए बिना ही वापस लौट गई।

बता दें कि मंगलवार को खेकड़ा के एक मोहल्ले में पानीपत से बारात आई थी। इसी दौरान पानीपत की एक युवती वहां पहुंची और उसने आरोप लगाया कि दूल्हा उससे तीन साल पहले निकाह कर चुका है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी और फिर बहस मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान दुल्हन पक्ष ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी युवती के साथ ही दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों को थाने लेकर गई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हवालात में बैठा दिया। शाम को दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया। वहीं महिला ने कहा कि उसे बस ये शादी रुकवानी थी और इसके बाद वो भी वहां से चली गई।

वहीं जांच के दौरान युवक का निकाह पहले हो चुका है, ये बात भी पूरी तरह से झूठ निकली। वहीं दोनों पक्ष आपस में समझौता करने के बाद पुलिस में बिना शिकायत दर्ज कराए लौट गए। 

Tags:    

Similar News