नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Nuh Road Accident: नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 सफाई कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated On 2025-04-26 13:00:00 IST
नूंह में सड़क हदासा।

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई करने में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस  हादसे में 6 सफाई कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।  

कैसे हुआ हादसा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 10 बजे फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिम बास गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर करीब 11 कर्मचारी सफाई कर रहे थे। उस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने कर्मचारियों को कुचल दिया। इस हादसे में  6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। मोके पर एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें पहुंचीं। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है। 

6 महिला कर्मियों की मौत 

पुलिस का कहना है कि 11 कर्मचारियों में 10 महिलाएं और एक पुरुष था। जिनमें से 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। कर्मियों की मौत से घटनास्थल पर मौजूद लोग स्तब्ध है। लोग मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके फरार हो गया है। 

Also Read: गुरुग्राम-पटौदी में जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर तक बन जाएगा ये नेशनल हाईवे, रेवाड़ी जाने वालों का सफर होगा सुहाना

मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस का कहना है कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे के बारे में पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया है। घटनास्थल से लोगों को हटा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Also Read: फतेहाबाद में स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, स्कूल से घर जाते समय हादसा, ड्राइवर और 3 स्टूडेंट्स घायल

Similar News