सपना चौधरी ने खेली होली... डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन दिखाकर लूटा फैंस का दिल; देखें वीडियो

हरियाणा की मशहुर डांसर सपना चौधरी होली खेलती नजर आई हैं। इसके बाद उनके फैंस का दिल हारना लाजमी है। खास बात है कि भोजपुरी जोड़ी ने भी होली में तड़का लगाने का काम कर दिया है।

By :  Amit Kumar
Updated On 2025-03-09 12:44:00 IST
सपना चौधरी ने होली खेलने का लिया आनंद।

हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी अपने डांस और एक्सप्रेशन से अपने फैंस का दिल लूट लेती हैं। तेरी आंख्या का यो काजल, इंग्लिश मीडियम, दारोगा जी, तू चीज लाजवाब समेत कई गानें हैं, जिनका जलवा हमेशा बकरार रहता है। चूंकि होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, लिहाजा सपना चौधरी ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की प्लानिंग शुरू कर दी होगी। खास बात है कि होली से पहले सपना चौधरी रंगों के साथ होली भी खेलती नजर आई है। उनकी सादगी भरी अदाओं पर फैंस अपना दिल लूटा रहे हैं। हम सपना चौधरी के नए सॉन्ग के बारे में बात कर रहे हैं।

सपना चौधरी का होली सॉन्ग छोरा परदेशी रिलीज हो गया है। इसमें सपना चौधरी तड़क भड़क अंदाज में नहीं बल्कि बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वे रंगों के साथ होली खेल रही हैं। उनके डांस और एक्सप्रेशन को देख किसी का भी दिल हार जाना तय है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने को बॉलीवुड की मशहूर सिंगल श्रेया घोषाल ने गाया है। सलीम सुलेमान ने इस गाने को कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

Full View

भोजपुरी गाने भी लगाएंगे होली उत्सव में तड़का

होली में जहां हरियाणवीं गानों की धूम रहती है, वहीं भोजपुरी गानें भी होली उत्सव में तड़का मचाने का काम करते हैं। यही कारण है कि सपना चौधरी के अलावा खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के होली गीत '14 के होली बा' इंटरनेट पर छाया है। रिलीज होते ही मिलियंस की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल के साथ सपना चौहान ने ऐसा जमकर डांस किया है, जिसके बाद आप भी अपने कदमों को थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह गांना खेसारी लाल और खुशी कक्कर ने गाया है। कुल मिलाकर इन दोनों गानों को फैंस की ओर से खासा पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंबहुत दिनों बाद आया सपना चौधरी का नया डांस वीडियो, देखते ही झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Similar News