हरियाणा विधानसभा चुनाव: शिवनारायण शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बीरेंद्र सिंह पर लगाया धोखे का आरोप

Haryana Assembly Election: हरियाणा के जींद से कांग्रेस की टिकट के दावेदार शिवनारायण शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवनारायण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है।

Updated On 2024-09-18 17:21:00 IST
शिवनारायण शर्मा।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासत भी गरम होती जा रही है। चुनावी माहौल के बीच जींद में राजनीतिक हलचल मच गई है। दरअसल, जींद से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी करने वाले शिवनारायण शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शिवनारायण शर्मा ने कहा है कि उन्हें पार्टी से सहयोग नहीं मिला, जिसके बाद से ही उनका पार्टी से मोहभंग हो गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया धोखा

जींद से कांग्रेस पार्टी के दावेदार शिवनारायण शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनका कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने में उन्होंने 30 साल तक मदद की है। इसके बावजूद भी उन्हें बीरेंद्र सिंह से धोखा मिला है।

शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को टिकट दिलाने के लिए भी कहा था, लेकिन इसे लेकर बीरेंद्र सिंह ने उनकी कोई मदद नहीं की। शर्मा का कहना है कि उन्होंने बीरेंद्र सिंह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फोन करके बेटी के लिए टिकट की पैरवी करने के लिए कहा था। लेकिन इस पर भी बीरेंद्र सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं थी।

Also Read: इनेलो की सिरसा विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग, केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पार्टी को कहा अलविदा

शिवनारायण शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक होकर कह रहे हैं,"मैं बीरेंद्र सिंह को भगवान मानता था, लेकिन इस भगवान ने मुझे धोखा दिया है। मैं इस सदमे से उबर नहीं पाया हूं। मैं अपने घर पर ही हूं।"  

शर्मा का यह भी आरोप है कि बीरेंद्र सिंह या पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने उन्हें मनाने की कोशिश तक नहीं की है। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी से उनका मोहभंग हो गया है। जिसके बाद शिवनारायण शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर हलचल मच गई है कि शर्मा का अगला कदम क्या होगा।  

Similar News