Haryana Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा देगी सैनी सरकार, हरियाणा में बंपर भर्तियां निकालने की हो रही तैयारी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बंपर भर्ती निकाली जाएगी। सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस विभाग में होगी।

Updated On 2024-07-02 09:34:00 IST
हरियाणा के सीएम नायब सैनी।

Job Vacancy in Haryana: हरियाणा में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले प्रदेश की बीजेपी सरकार युवाओं को रिझाने की तैयारी में है। यही वजह है कि हरियाणा में जल्द ही बंपर भर्तियां निकलने वाली है। ये भर्तियां पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग समेत कई विभागों में निकाली जाएगी।

दरअसल, प्रदेश में नायब सैनी की सरकार पुलिस विभाग में 11 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी। इसमें पांच हजार सिपाही, आईआरबी में एक हजार जवान और एसपीओ के 5 हजार पदों पर भर्ती होगी। वहीं, होमगार्ड में 5 हजार जवानों की भर्ती करने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। खबरों की मानें, तो डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर हरियाणा सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा है।
पुलिस विभाग में इस समय खाली है 15 हजार से ज्यादा पद 

खबरों की मानें, तो पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि हरियाणा में इस समय सिपाही के 15,541 पद खाली है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में  कानून व्यवस्था संभालने में कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है। ऐसे में 5 हजार सिपाही, जिनमें 4 हजार पुरुष और एक हजार महिला सिपाही के पद शामिल हैं। यह भर्ती पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापित किए गए 6 हजार पदों से अलग होगी।  इसके अलावा डीजीपी ने प्रदेश सरकार से 5 हजार स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) लगाने की मंजूरी मांगी है। एसपीओ के लिए पूर्व सैनिकों को पुलिस में सेवा का मौका दिया जाता है।

10 साल बाद प्रदेश में होगी जेबीटी की भर्ती 

वहीं शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 1200 जेबीटी की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। करीब 10 साल बाद प्रदेश में जेबीटी की भर्ती होने जा रही है।
 

672 स्वास्थ्य कर्मचारियों की होगी भर्ती
सीएम नायब सैनी ने जिला अस्पतालों में स्थापित बाल चिकित्सा यूनिटों एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) या आईसीयू में सुधार के लिए प्रति वर्ष 44 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी है। इन यूनिटों में सुधार के लिए कुल 672 स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

Similar News