महेंद्रगढ़ थाने में युवक ने निगला जहर: पति-पत्नी के विवाद के चलते उठाया कदम, गांव उधरामसर का रहने वाला है पीड़ित  

महेंद्रगढ़ में पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद पुलिस के सामने ही युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

Updated On 2024-08-27 21:39:00 IST
एंबुलेंस में उपचाराधीन पीड़ित। 

महेंद्रगढ़: सदर थाना में मंगलवार शाम को राजस्थान के रहने वाले एक युवक ने पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया, जिस पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पति पत्नी के बीच चल रहा विवाद

जानकारी अनुसार राजस्थान के जिला बीकानेर के गांव उधरामसर देवासी अमित की शादी करीब 5 वर्ष पहले जिला के एक गांव में हुई थी। पति पत्नी का काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है। युवक के पिता मुरलीधर शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू 9 अगस्त को अपने ससुराल से मायके के लिए आई थी। रक्षाबंधन से अगले दिन पुत्रवधु को ससुराल जाना था, लेकिन वह नहीं पहुंची तथा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने मंगलवार को काउंसलिंग के लिए महेंद्रगढ़ बुलाया था। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ महेंद्रगढ़ आए थे।

नहीं हो पाया दोनों में समझौता

पुलिस की तरफ से पति पत्नी के बीच समझौता कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। पुलिस ने पति पत्नी को बातचीत करके मनमुटाव दूर करने के लिए कहा, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अमित ने अपनी जेब में पहले से ही जहरीला पदार्थ एक शीशी में डालकर रखा था। इसी दौरान अमित ने अपनी जेब से जहरीला पदार्थ निकल कर निगल लिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने युवक से जहरीला पदार्थ छीनकर शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

Similar News