कुरुक्षेत्र के लोगों की बल्ले-बल्ले: 27 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम सैनी, इन नगरों में बनेगा फुट ओवर ब्रिज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में 27 परियोजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं कई नगरों में भी फुट ओवर ब्रिज बनवाने के लिए मंजूरी दे दी गई है।

Updated On 2025-01-10 10:58:00 IST
कुरुक्षेत्र में 27 परियोजनाओं पर सीएम सैनी ने दिया आश्वासन।

Big Projects of Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 27 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं पर सीएम सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने चर्चा की है। सरकार की तरफ से इन परियोजनाओं पर करीब 100 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च करेगी। इन परियोजनाओं के जरिये लोगों को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

इन नगरों में बनेगा फुट ओवर ब्रिज 

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के मुताबिक, सभी 27 परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से कर दी गई है। सीएम सैनी ने घोषणा के दौरान कहा कि कुरुक्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य 84 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। ऐसा कहा जा  रहा है कि यह कॉलेज  33 करोड़ 15 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ज्योतिनगर और मोहन नगर की मुख्य रोड पर फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।  

Also Read: गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना, 2031 तक मिलेगी बिजली, 5 साल देरी से सिरे चढ़ेगी योजना

कुरुक्षेत्र में इन परियोजनाओं पर भी किया जाएगा काम

सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सुनहेडी खालसा गांव में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ जोगना खेडा गांव में 45.40 लाख रुपये की लागत से पार्क और व्यायामशालाओं को बनाया जाएगा। दूसरी तरफ हरियाणा कला परिषद परिसर में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नए विश्राम गृह, सरस्वती फीडर (आरडी 550) पर पुल का निर्माण किया जाएगा। सन्निहित सरोवर के सुंदरीकरण के लिए 7 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही  थानेसर विधानसभा क्षेत्र में साइंस का कॉलेज भी बनवाया जाएगा।  

Also Read: हरियाणा के विकास को नायाब सौगात, सीएम ने 3400 करोड़ की 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Similar News