कुरुक्षेत्र के गांव में हड़कंप: भाखड़ा के किनारे भारी मात्रा में गोलियों के खोल मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
Kurukshetra Bhakra Canal: कुरुक्षेत्र में आज नहर के किनारे भारी संख्या में पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने खोलों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।
Kurukshetra Bhakra Canal: कुरुक्षेत्र में आज यानी 9 मार्च रविवार को पुलिस ने भाखड़ा नहर के किनारे भारी मात्रा में गोलियों के खोल बरामद किए हैं। गोलियों के खोल मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने गोलियों के खोल को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस ने 550 गोलियों के खोल बरामद किए
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास भाखड़ा नहर का है। पुलिस ने नहर के किनारे से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। मामले के बारे में तब पता लगा जब आज सुबह गांव के कुछ मजदूर जब काम पर जा रहे थे। मजदूरों ने नहर के किनारे गोलियों के खोल पड़े देखे।
गांव वालों ने गोताखोर प्रगट सिंह और पुलिस को मामले के बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोर ने पुलिस टीम के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान शुरु कर दिया। इस सर्च अभियान में पुलिस ने नहर से करीब 550 गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
गोताखोर ने क्या बताया ?
पुलिस ने इन खोलों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गोलियों के खोल किसी अपराध या अवैध गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डमी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। हालांकि 9MM के खोल असली है या नकली, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि गांव में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। संभावना है कि किसी ने पॉलिथीन में डालकर खोल फेंके होंगे। पॉलिथीन खुलने खोल बाहर आ गए। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलियों के खोल कहां से आए हैं। आरोपी ने किस मकसद से इन्हें नहर में फेंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है।
Also Read: सिरसा में नशा तस्करों ने CIA टीम की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी हुआ घायल