Sannihit Sarovar: कुरूक्षेत्र का 'सन्निहित सरोवर' गोल्डन टेम्पल की तरह होगा जमगमग, जानें किन सुविधाओं से होगा लैस ?

Kurukshetra Sannihit Sarovar: कुरूक्षेत्र सन्निहित सरोवर को श्री हरमंदिर साहिब की तर्ज पर फिर से विकसित किया जाएगा। सरोवर को लेकर सीएम सैना और राज्यपाल की मौजूदगी में चर्चा हुई है।

Updated On 2025-06-18 18:04:00 IST

कुरूक्षेत्र सन्निहित सरोवर को श्री हरमंदिर साहिब की तर्ज पर तैेयार किया जाएगा।

Kurukshetra Sannihit Sarovar: कुरूक्षेत्र सन्निहित सरोवर को श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा की तर्ज पर तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर हरियाणा राज्यपाल की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड की बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम सैनी भी शामिल हुए थे। सीएम सैनी के अलावा बैठक में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद हुए थे। बैठक में कुरुक्षेत्र को ऐतिहासिक दृष्टि से विकसित करने के लिए चर्चा की गई थी।

सरोवर में क्या सुविधाएं की जाएंगी ?
जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई कि सन्निहित सरोवर में श्री हरमंदिर साहिब की तर्ज पर सफाई प्लांट लगाए जाएंगे। जिसमें पानी साफ रहेगा, इसके अलावा पेड़ों और स्वच्छता पर भी काम किया जाएगा। सन्निहित सरोवर के विकास की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड से वापस लेकर नगर परिषद को सौंप दी गई है।

नगर परिषद इस पर भी करेगा काम
बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के नगर परिषद के अधिकारी इंदौर का दौरा करेंगे। ताकि इंदौर की तर्ज सफाई बेहतर तरीके से हो सके। 60 एकड़ में बने जंगल की जगह अब बड़े पार्क बनाए जाएंगे। शहर में गीता द्वार भी बनाया जाएगा। दूसरी तरफ अंतराष्ट्रीय जयंती मोहत्सव पर भी 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी। 

Tags:    

Similar News