करनाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा: निवारण समिति की बैठक में हुए शामिल, राहुल गांधी पर भी कड़ी टिप्पणी

Karnal News: करनाल में आज मंत्री रणबीर गंगवा निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन और ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Updated On 2024-12-20 18:59:00 IST
मंत्री रणबीर गंगवा।

Karnal News: करनाल में आज यानी 20 दिसंबर शुक्रवार को पंचायत भवन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा निवारण समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कुल 13 शिकायतें आईं। इनमें से 9 शिकायतों  का समाधान पहले ही कर लिया गया था। गंगवा ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया है। मंत्री गंगवा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके अलावा उन्होंने कि किसान आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

किसानों की समस्या का समाधान पंजाब सरकार करें- गंगवा

मंत्री रणबीर गंगवा ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'चौटाला जी पांच बार मुख्यमंत्री रहे, और हरियाणा ने आज एक कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया। उनका निधन प्रदेश और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।' गंगवा ने कहा कि किसान आंदोलन पर कहा कि 'हरियाणा में किसानों का कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। राज्य में एमएसपी पर सबसे अधिक फसलें खरीदी जाती हैं। यदि पंजाब के किसानों को कोई समस्या है, तो पंजाब सरकार को समाधान करना चाहिए। भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और उनके हित में काम कर रही है।'

Also Read: भूपेंद्र हुड्डा के 'करीबी' ने कांग्रेस को हराया, बीरेंद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की खामिया गिनवाईं, मांगा इस्तीफा

कांग्रेस बौखलाई हुई पार्टी- गंगवा

दिल्ली जाने से किसानों को रोके जाने वाले सवाल पर गंगवा ने कहा कि 'कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। किसी को दिल्ली जाने से नहीं रोका जा रहा, लेकिन पिछली घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।' गंगवा ने राहुल गांधी पर हुई FIR को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,'कांग्रेस बौखलाई हुई पार्टी है। संसद सर्वोच्च है, और इस तरह की घटनाएं कांग्रेस की हताशा को दर्शाती हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

Also Read: किसान नेता राकेश टिकैत की यूनियनों को नसीहत, बंटोगे तो लुटोगे, दिल्ली 62 हजार वोल्ट का करंट, एकजुटता से होगा पार

Similar News