करनाल में इंसानियत हुई शर्मसार!: नहर में बहता हुआ मिला नवजात बच्ची का शव, दो दिन पहले हुआ था जन्म

Karnal News: करनाल में नवजात बच्ची का शव नहर में बहता हुआ मिला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated On 2024-10-26 10:30:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Karnal News: करनाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल करनाल के पश्चिमी यमुना नहर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची जन्म दो  दिन पहले हुआ है। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नहर में बहता हुआ मिला बच्ची का शव

गौरतलब है कि पश्चिमी यमुना नहर पर अब्दुल्लापुर गांव के कुछ युवक यहां पर रोज सैर के लिए आते हैं। युवक ने बताया कि 25 अक्टूबर शुक्रवार देर शाम को जब वह नहर के पास टहल रहे थे, उस दौरान उन्हें बच्ची का शव नहर में बहता हुआ मिला। युवक ने बताया बच्ची का शव बहता हुआ नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि भ्रूण की नाल तक नहीं आई थी, बच्ची का जन्म दो दिन पहले हुआ है। पैदा होते ही बच्ची को नहर में फेंक दिया गया। 

युवक ने बताया कि उसने मामले की सूचना पुलिस से की, डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद डायल-112 की टीम ने सदर थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया और आगे की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: नवजात को नहर में फेंका: पानीपत की नहर से बरामद हुआ शव, 24 घंटे पहले हुआ था जन्म, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पहले भी मिले हैं शव

करनाल का यह पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले  20 अक्टूबर रविवार को करनाल के कोहंड गांव में  6 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था, खाली प्लॉट में 6 महीने का भ्रूण मिला था। मामले के बारे में पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।  

Similar News