हिसार में वर्दी शर्मसार: पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिला हेड कांस्टेबल से किया दुष्कर्म, पुलिस विभाग में हड़कंप

Hisar Rape Case: हिसार में महिला हेड कांस्टेबल के साथ पड़ोसी पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Updated On 2024-10-26 17:46:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Hisar Rape Case: हिसार से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिस ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका रेप किया है, इसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये भी ऐंठे हैं।

दवा देने के बहाने पिलाया नशीला पदार्थ   

जानकारी के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल का कहना है कि उसके पति को नशे की लत है, जिसकी वजह से वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी से उसकी अच्छी जान पहचान थी और आरोपी का उसके घर आना जाना भी था।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसकी तबीयत खराब थी,तो आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर दवा बहाने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप किया, उसका वीडियो बना लिया और उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। 

Also Read: यमुनानगर में युवती से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर युवक ने 5 साल तक बनाए संबंध,अब शादी से किया इनकार

पीड़िता की बच्ची से भी छेड़छाड़

पीड़ित महिला ने अपने बयान में यह भी बताया है कि आरोपी पुलिसकर्मी  और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। आरोपी ने उसकी 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की है।

हिसार महिला थाने की इंचार्ज सीमा का कहना है कि महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Similar News