Haryana Monsoon: हरियाणा में आज भारी बारिश से गिरी मकान की छत, IMD ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Monsoon: हरियाणा के 3 जिलों में आज बारिश हुई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले 3 दिनों में मौसम का क्या मिजाज रहेगा...

Updated On 2025-07-09 12:28:00 IST

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Monsoon: हरियाणा में आज सुबह 9 जुलाई को सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई है। वहीं रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में बादल छाए हुए हैं। IMD ने इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश हो जाने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से लोगों ने परेशानियों का सामना किया है। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
मौसम विबाग चंडीगढ़ की ओर से रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दूसरे जिलों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। 

सड़कों पर रहा जलभराव
बता दें कि बीते दिन मंगलवार को 8 जिलों में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन बारिश 111.1 MM दर्ज की गई है। जबकि मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर 83.9 MM बारिश होनी चाहिए थी। IMD के मुताबिक प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

भारी बारिश से मकान की छत गिरी
हरियाणा में आज बारिश की वजह से सड़कें पानी से लबालब रहीं हैं। जलभराव की वजह से यातायात भी काफी प्रभावित रहा। ट्रैफिक जाम की वजह से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राह चलते लोगों को भी कीचड़ और गड्ढों में भरे पानी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं आज सुबह भारी बारिश की वजह से चरखी दादरी में मकान की छत तक गिर गई। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?

  • मौसम विभाग के मुताबिक,10 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के ज्यादातर हिस्सों में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 9 जिलों में जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25-50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में कुछ जगह बरसात की संभावना है।
  • 11 जुलाई को 9 जिलों यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 25-50 प्रतिशतऔर 13 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व मेवात के कुछ क्षेत्रों में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। 
  • 12 जुलाई को 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25-50 प्रतिशत और 8 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व रोहतक में 25 प्रतिशत बारिश हो सकती है।  

किस जिले का रहा सबसे ज्यादा तापमान ?
मौसम विभाग कहना है कि सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दूसरी तरफ अंबाला में तापमान में गिरावट देखने को मिली है, यहां पर 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। अब अंबाला का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 

Tags:    

Similar News