फरीदाबाद की 50 साल पुरानी आइसक्रीम शॉप: नोएडा से लेकर दिल्ली तक स्वाद के चर्चे, आज भी आते हैं लोग

Haryana Ice cream Shop: गर्मियों के मौसम में अगर आप स्वादिष्ट आइसक्रीम का स्वाद चखना चाहते हैं, तो यहां हरियाणा की 50 साल पुरानी फेमस कुल्फी शॉप के बारे में बताया गया है, पढ़िये...

Updated On 2025-04-19 09:33:00 IST
फरीदाबाद में आइसक्रीम शॉप ।

Haryana Ice cream Shop: भले गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लोग अलग-अलग तरह के फ्लेवर पसंद करते हैं। आइसक्रीम के दीवानें बेहतरीन स्वाद के लिए बेस्ट दुकान की तलाश में रहते हैं। दिल्ली हो या हरियाणा हर राज्य और कॉलोनी में एक फेमस आइसक्रीम वाला जरुर मिल जाता है, जिसके इंतजार में लोग अक्सर घंटों बिताना पसंद करते हैं।

आज इस लेख में हम आपको हरियाणा की एक फेमस आइसक्रीम शॉप के बारे में बताएंगे, जिसके लिए ऐसा कहा जाता है कि 50 सालों से लोग इस शॉप की आइसक्रीम के दीवाने हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसके स्वाद के चर्चे नोएडा से लेकर दिल्ली तक मशहूर हैं। 

रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचने से शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद के एनआईटी में आजाद फलूदा आइसक्रीम शॉप के काफी चर्चे हैं। बताया जाता है कि इस दुकान की शुरुआत गुरबचन सिंह ने 1974 में की थी। लेकिन अब इस शॉप की जिम्मेदारी उनके बेटे अरजीत सिंह संभाल रहे हैं। हरजीत सिंह का कहना है कि यह शॉप करीब 50 साल पुरानी है। हरजीत सिंह के पापा ने रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचने की शुरुआत की थी। उनका कहना है कि  पापा ने अपने मन से रेसिपी बनाई थी, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है।

आइसक्रीम।

किस समय दुकान खुलती है ?

हरजीत सिंह के पापा ने जब दुकान शुरु की थी, तब 25 पैसे में वह आइसक्रीम बेचते थे। 75 पैसे का फालूदा होता था। लेकिन अब फालूदा  60 रुपये और सॉफ्टी 30 रुपये में बेची जाती है। उन्होंने बताया कि वह आइसक्रीम खुद बनाते हैं। दुकान दोपहर 1 बजे खुल जाती है और रात 11 बजे तक चलती है। हरजीत सिंह का कहना है कि शॉप पर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली से लोग आइसक्रीम खाने आते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग तो यहां 20 साल से लगातार आइसक्रीम खाने के लिए आ रहे हैं।

Also Read: अंबाला की अनाज मंडी में अटल किसान कैंटीन की शुरूआत, अनिल विज बोले- कम कीमत पर मिलेगा भरपेट खाना

दुकान पर कौन-कौन सी वैरायटी मिलती है ?

ऐसा कहा जाता है कि इस शॉप पर आसानी से अलग-अलग वैरायटी की आइसक्रीम मिल जाती है। इस शॉप पर फालूदा आइसक्रीम, आइसक्रीम कप, रबड़ी आइसक्रीम फालूदा, आइसक्रीम कोन, वफ़ल आइसक्रीम कोन, रबड़ी मिल्क,आइसक्रीम के साथ दूध, मिल्क आइसक्रीम फालूदा, दूध फालूदा, फलों का शेक, आइसक्रीम के साथ फ्रूट शेक, शुगर फ्री टिल्ला कुल्फी, रबड़ी कुल्फी, पान कुल्फी, मैंगो कुल्फी, गुलाब कुल्फी और चॉकलेट कुल्फी की मिलती है। 

Also Read: हरियाणा में झेलना पड़ेगा गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-NCR में हीटवेव से मिलेगी राहत

Similar News