फरीदाबाद में पिता ने उठाया खौफनाक कदम: 4 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Faridabad Suicide Case: फरीदाबाद में एक पिता ने 4 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Faridabad Suicide Case: फरीदाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड कर लिया। दरअसल एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों के साथ आज यानी मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर GRP टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शरीर के हिस्से रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक बिखर हुए थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोपहर 2 बजे की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान 45 साल के मनोज महतो के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ की अज्जी कॉलोनी में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों बच्चे लड़के है, जिनकी उम्र करीब 3 से 8 साल के बीच में है।
मनोज महतो आज दोपहर करीब 2 बजे चारों बच्चों के साथ बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास आया था। उस दौरान मनोज ने अपने बच्चों के साथ दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। GRP का कहना है कि मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांचों शवों को ट्रैक से हटवाया।
मृतक के जेब से मिली मर्ची
लिस का कहना है कि मनोज की जेब से एक पर्ची बरामद हुई है। पर्ची पर एक नंबर लिखा था। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल करके मनोज की पत्नी को मामले के बारे में सूचित किया। मामले के बारे में पता लगने पर मृतक की पत्नी प्रिया मौके पर पहुंच गई। प्रिया ने पुलिस को बताया कि मनोज बच्चों को पार्क में घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। जीआरपी SHO राजपाल का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है। मृतक की पत्नी प्रिया का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।