भिवानी में रिश्तों का कत्ल: युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया दादी का मर्डर, दादा घायल
Bhiwani Murder Case: भिवानी में 2 युवकों ने अपनी दादी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में युवक की पीट-पीटकर हत्या।
Bhiwani Murder Case: भिवानी में आपसी विवाद के चलते 52 वर्षीय महिला की उसके 2 पोतों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति पर पोतोंं समेत 7-8 लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पति का इलाज जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान करीब 52 वर्षीय सुनीता के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा मामला भिवानी के ईश्वरलाल गांव का है। पुलिस का कहना है कि सुनीता अपने 56 साल के पति दलबीर के साथ तोशाम रोड स्थित खेत में बने मकान में रहती थीं।
आरोपियों ने कैसे किया हमला ?
बीते दिन गुरुवार की देर रात सुनीता और उसके पति सो रहे थे। उस दौरान दलबीर के बड़े भाई धमबीर के पोते कपूर सिंह और बिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनीता और उसके पति पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए तोशाम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दलबीर को इलाज के लिए हिसार भेज दिया। पुलिस ने सुनीता का शव तोशाम के सब-डिवीजन अस्पताल में रखवा दिया है।
SHO ने क्या कहा ?
इस मामले में तोशाम SHO महाबीर का कहना है कि महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए हैं। शुरूआती मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। हालांकि पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।