अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी की निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन हो गया। जानिए उनका राजनीतिक सफर, उपलब्धियां और पार्टी में योगदान।

Updated On 2025-06-12 20:47:00 IST

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी की मौत, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।  

Vijay Rupani Pass away :  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। वे निजी कार्य से लंदन जा रहे थे और विमान में सवार थे। 

विजय रूपाणी भाजपा और आरएसएस के अनुभवी नेता थे। जनता के बीच उन्होंने संवेदनशील प्रशासक और लोकप्रिय नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। गुजरात से लेकर केंद्र की सियासत तक सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं उनके सियासी करियर के बारे में।

विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर

  • शुरुआती जीवन: रायंगून (अब यंगोन, म्यांमार) में जन्मे रूपाणी ने राजकोट में पढ़ाई की और विद्यार्थी राजनीति (ABVP) तथा आरएसएस से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 
  • राजनीति कॅरियर: विजय रूपाणी ने 1987 में राजकोट नगर निगम बोर्ड से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। 1996–97 में वह मेयर निर्वाचित हुए। 2006–12 तक राज्यसभा सांसद, 2013 में गुजरात म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के अध्यक्ष बने।
  • राज्य मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री : 2014 में भाजपा गुजरात अध्यक्ष बनाए गए और उप-मंत्री (परिवहन, श्रम, जल आपूर्ति) बने। अगस्त 2016 में पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और दिसंबर 2017 में दोबारा चुने गए। उन्होंने 2016–21 तक कुल पाँच वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया
  • मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद : रूपाणी को ‘सर्व मित्र’ मुख्यमंत्री माना गया। उन्हें सर्वसमाज का समर्थन प्राप्त था। 2021 में पूर्व घोषित चुनावी रणनीति़ और कोविड‑19 की चुनौतियों के बाद 11 सितंबर 2021 को CM पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी वह भाजपा से जुड़े रहे। पंजाब की चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

पारिवारिक और जीवनशैली
वियज रूपाणी के परिवार में उनकी पत्नी अंजली और दो बच्चे हैं। बेटी लंदन में रहती है। जबकि, बेटा अपना कारोबार संभालता है। उनके कनिष्ठ पुत्र पुजित बचपन में ही निधन हो गया। जिसकी यादव में “Pujit Rupani Memorial Trust” संचालित करते थे।  

शिक्षा व व्यवसाय
वियज रूपाणी ने बीए और लॉ की पढ़ाई करने के बाद पारिवारिक व्यापार ‘रासिकलाल एंड संस’ में साझेदार और स्टॉक ब्रोकिंग से जुड़े। व्यापार के साथ वह समाजसेवा और सियासत के में एक्टिव रहे। SAUNI योजना को आगे बढ़ाया, विधवाओं के पेंशन नियमों में सुधार किया और सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन लाने में योगदान दिया। 

विजय रूपाणी के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शोक जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "विमान हादसे में विजय रूपाणी जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। यह भाजपा, गुजरात और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।"

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लिखा, "रूपाणी जी के निधन की खबर अत्यंत मन को झकझोर देने वाली है। उनका जाना सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल मिले।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह हृदय विदारक घटना है। विजय रूपाणी जी का जाना पूरे राष्ट्र के लिए क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी गहरा दुख जताते हुए लिखा, "यह अत्यंत दुखद समाचार है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।"

गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल ने कहा, "विजय रूपाणी जी ने गुजरात के विकास के लिए बहुत कार्य किए। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा, "रूपाणी जी का जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को शांति दें।"

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें “एक जमीनी नेता और निःस्वार्थ जनसेवक” बताया। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "वह जनसेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनका योगदान सदैव याद रहेगा।"

इस हादसे ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश को गमगीन कर दिया है। रूपाणी जी के निधन से देश ने एक अनुभवी, संवेदनशील और कर्मठ नेता को खो दिया है।

Tags:    

Similar News