गुजरात में नई कैबिनेट ने ली शपथ: CM वही, टीम नई- हर्ष संघवी डिप्टी सीएम और रिवाबा जडेजा मंत्री बनीं; मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरे
गुजरात भाजपा सरकार ने 26 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, जिसमें हर्ष संघवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। रिवाबा जडेजा भी कैबिनेट में शामिल। नई कैबिनेट में पुराने और नए मंत्रियों का मिश्रण है।
गुजरात सरकार में बड़ा फेरबदल: हर्ष संघवी बने उप मुख्यमंत्री, 19 नए चेहरे कैबिनेट में शामिल।
गुजरात में भाजपा सरकार ने शुक्रवार को 26 सदस्यीय नई कैबिनेट का गठन किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की नई कैबिनेट में छह मंत्रियों की वापसी हुई है, जबकि 19 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने सबसे पहले शपथ ली।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गांधीनगर के राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
बता दें कि नए मंत्रिमंडल में कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं, जिनमें छह मंत्री की वापसी हुई है, जिनमें रुशिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल्ल पनसेरिया, परषोत्तम सोलंकी और खुद संघवी शामिल हैं। कैबिनेट में 19 नए चेहरे शामिल किये गए हैं।
गुजरात सरकार: भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट में समुदाय और क्षेत्रीय संतुलन
गुजरात में नवगठित मंत्रिमंडल में सभी प्रमुख समुदायों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन सुनिश्चित किया गया है।
- पाटीदार समुदाय से 6 मंत्री शामिल हैं: कौशिक वेकरिया, प्रफुल पानसेरिया, कांति अमृतिया, ऋषिकेश पटेल, जीतूभाई वाघाणी और कमलेश पटेल।
- अनुसूचित जाति से 3 मंत्री नियुक्त किए गए: मनीषा वकील, प्रद्युम्न वाजा और दर्शन वाघेला।
- आदिवासी समुदाय से 4 नेताओं को स्थान मिला: रमेश कटारा, पी.सी. बरंडा, जयराम गामित और नरेश पटेल।
- क्षत्रिय समुदाय से 2 मंत्री बनाए गए: रीवाबा जडेजा और संजयसिंह महिडा।
- ओबीसी समुदाय से 8 नेताओं को शामिल किया गया: कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, परसोत्तम सोलंकी, त्रिकम छांगा, प्रवीण माली, स्वरूपजी ठाकोर, ईश्वरसिंह पटेल और रमन सोलंकी।
- ब्राह्मण समुदाय से कनुभाई देसाई और जैन (लघु समुदाय) से हर्ष सांघवी को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया।
सितंबर 2021 के बाद सबसे व्यापक बदलाव
गुजरात में मंत्रिमंडल फेरबदल सितंबर 2021 के बाद सबसे बड़ा बदलाव है, जब पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने कथित तौर पर भाजपा आलाकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को मंत्रिमंडल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं, जो सदन की कुल संख्या का 15% है। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और हाल ही में उन्होंने अपने नेतृत्व के पांच वर्ष पूरे किए हैं।
शपथग्रहण समारोह: रिवाबा जडेजा बनीं मंत्री
रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक हैं। यह उनका कैबिनेट में पहला कार्यकाल होगा। राजनीति में प्रवेश के महज तीन साल बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. प्रद्युम्न वाजा को भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट 2.0 में जगह मिली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई है। वाजा कोडिनार सीट से विधायक हैं।
जीतूभाई वाघाणी और नरेशभाई पटेल ने भी ली शपथ
#WATCH | Gandhinagar | Harsh Sanghavi takes oath as Deputy Chief Minister of Gujarat pic.twitter.com/rJ5fYP4utC
— ANI (@ANI) October 17, 2025
गुजरात शपथ समारोह- यहां देखें वीडियो
LIVE: ગુજરાત રાજ્યના પદનામિત મંત્રીશ્રીઓનો ગાંધીનગર ખાતે શપથવિધિ સમારોહ. https://t.co/OsF6EMbBYW
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) October 17, 2025
शपथग्रहण समारोह : हर्ष संघवी ने शपथ ली, डिप्टी सीएम बनाए गए, हर्ष संघवी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है।
पार्टी के उच्च नेतृत्व का हर निर्णय स्वीकार्य: मंत्री प्रफुल पंसेरिया
गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल पर गुजरात के मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने बताया, "मैंने जो इस्तीफा कल दिया था, उसे स्वीकार नहीं किया गया। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा। पार्टी के उच्च नेतृत्व का हर निर्णय मेरे लिए स्वीकार्य है।