यमुना का पानी लेकर केजरीवाल के घर पहुंचीं स्वाति मालीवाल: कटआउट को लगवाई डुबकी, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन

Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर यमुना का पानी भरकर पहुंचीं। उन्होंने केजरीवाल के कटआउट को उस पानी में डुबकी लगवाई। हालांकि इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर दिया।

Updated On 2025-02-03 16:03:00 IST
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना के पानी में लगवाई डुबकी।

Swati Maliwal: दिल्ली में चुनावी प्रचार आखिरी दौर में है। ऐसे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने अपनी ही पार्टी और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आज वे पूर्वांचली महिलाओं के साथ यमुना घाट पर पहुंचीं। इसके बाद वे सभी महिलाओं को लेकर केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचीं। इस दौरान यमुना जी से लाया गया गंदा पानी एक बाथ टब में डालकर उसमें अरविंद केजरीवाल के कट आउट को डुबकी लगवाई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और शांति के लिहाज से स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया। 

नाले में तब्दील हुई यमुना

यमुना के घाट पर स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है। हजारों पूर्वांचली महिलाओं यमुना घाट पर आई हूं। यहां के हालात इतने खराब हैं कि बदबू से हमारा खड़ा होना मुश्किल हो गया है। हम पूर्वांचली महिलाओं के साथ अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जा रहे हैं। हम केजरीवाल से पूछेंगे कि नदी की सफाई के लिए दिए गए 7500 करोड़ रुपये कहां गए? हम अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हैं कि वो इस पानी में डुबकी लगाएं और अगर हो सके, तो ये पानी पीकर भी दिखाएं। यमुना नदी वेंटिलेटर पर है और अरविंद केजरीवाल महल में बैठे हैं और आलीशान कारों में घूमते हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल के 'गुंडागर्दी' बयान पर सियासी जंग: विपक्ष ने किया पलटवार, हिमंत बिश्व शर्मा बोले- भारत का सबसे बड़ा गुंडा

अरविंद केजरीवाल के कटआउट को लगवाई डुबकी

इसके बाद यमुना घाट से सभी महिलाएं बोतल में पानी भरकर ले गईं और स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के कटआउट को गंदे पानी में डुबकी लगवाई।

इसके बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कारण यमुना में काला गंदा सड़ा पानी बह रहा है। वहीं पूर्वांचल की महिलाओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को छठी मैया का श्राप लगेगा क्योंकि महिलाओं के पास छठ मनाने के लिए दिल्ली में यमुना के अलावा कोई नदीं नहीं है और उसकी भी दुर्गति कर रखी है।  

बता दें कि ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब कुछ ही घंटों बाद चुनावी प्रचार पर ब्रेक लगने वाला है और परसों विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से यमुना के पानी को लेकर सियासत गर्म है। पहले भाजपा यमुना की गंदगी, प्रदूषण और पूर्वांचलियों द्वारा छठ पर यमुना के घाटों को लेकर हमलावर रही। वहीं हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर होने का गंभीर आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: चांदनी चौक में राघव चड्ढा और मीका सिंह की जुगलबंदी, केजरीवाल बोले- पैसे ले लें, लेकिन स्याही न लगवाएं

Similar News