Aurangzeb Controversy: सिर्फ नाम बदलने से क्या होगा, चलिए मिलकर ताजमहल तोड़ते हैं... संजय सिंह का BJP पर हमला

Tughlaq Lane Name Controversy: सियासत औरंगजेब विवाद के बाद अब तुगल लेन तक पहुंच गई है। दिल्ली के तुगलक लेन को स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने पर संजय सिंह भड़क उठे हैं। जानिये क्या कुछ कहा...

Updated On 2025-03-07 17:07:00 IST
आप सांसद संजय सिंह।

Tughlaq Lane Name Controversy: दिल्ली के तुगलक लेन को स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखने पर विवाद छिड़ चुका है। भाजपा के दो राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और कृष्णपाल गुर्जर ने अपने तुगलक लेन पर स्थित घर की नेमप्लेट में स्वामी विवेकानंद मार्ग लिख दिया, जिस पर संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है। संजय सिंह ने नाम बदलने के इस रिवाज को गलत बताया है और बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला है। संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि सिर्फ नाम बदलने से क्या होगा, चलिए मुगलों द्वारा बनवाए गए ताजमहल को भी तोड़ते हैं।

ओबामा को ताजमहल दिखाने ले गए थे पीएम- संजय सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं। ये मुगलों के नाम पर रखे गए सभी जगहों के नाम बदलना चाह रहे हैं, ये बदल सकते हैं, लेकिन मेरे कुछ सवाल हैं। संजय सिंह ने कहा कि ताजमहल भी मुगलों ने ही बनवाया था, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ओबामा को ट्रंप को और जूडो को ताजमहल दिखाने क्यों लेकर गए थे। संजय सिंह ने आगे कहा कि फिर तो चलिए ताजमहल भी तोड़ते हैं वो भी मुगलों ने ही बनवाया था। यहां तक की पीएम मोदी जिस लाल किले से भाषण देते हैं, वह भी मुगल शासक शाहजहां ने ही बनवाया था।

अंग्रेजों पर क्यों नहीं बोलते हैं बीजेपी वाले

संजय सिंह ने आगे कहा कि मुगल के बाद अंग्रेज हमारे देश पर शासन करके गए हैं, बीजेपी अंग्रेजों पर क्यों कुछ नहीं बोलती है। अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए हमारे कई क्रांतिकारियों ने अपनी बली चढा दी, लेकिन फिर भी बीजेपी कुछ नहीं बोलती। बीजेपी को पता है कि अगर वे अंग्रेजों की बात करेंगे, तो उसके साथ में आरएसएस की भी पोल खुल जाएगी। आरएसएस के लोगों ने, जो बीजेपी के पुरखे हैं, उन्होंने किस तरह देश के क्रांतिकारियों के साथ गद्दारी की थी। इन्होंने तो भारत के तिरंगे झंडे को भी अशुभ कहा है। दूसरी ओर अबू आजमी के खिलाफ देश के कई हिस्सों ंमें प्रदर्शन हो रहा है। बीजेपी विधायक अबू आजमी की शव यात्रा भी निकाली है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में नाम बदलने को लेकर घमासान: तुगलक लेन बना स्वामी विवेकानंद मार्ग!,भाजपा नेताओं ने खुद बदला आधिकारिक पता

Similar News