दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire in Narela: नरेला भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री की तीन मंजिलों पर भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

Updated On 2024-05-06 15:48:00 IST
नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

Fire in Narela: बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री की तीन मंजिलों पर भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, फैक्ट्ररी के अंदर अब भी कूलिंग का काम जारी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। 

आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक 

जानकारी के मुताबिक, आग आज यानी सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास लगी। इस घटना के शुरुआत में ही सभी लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया। प्लास्टिक होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली की  तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते दमकल विभाग की गाड़ियां और हाइड्रोलिक क्रेन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना से आसपास की फैक्ट्रियों पर भी खतरा बना हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है...

गाजियाबाद फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

बता दें कि इससे पहले आज सुबह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट 4 उद्योग क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कड़ी मशक्कत में जुट गई। इस दौरान गनीमत रही कि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

Similar News