Haryana Weather Today: हरियाणा में तीन दिन की बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आज कैसे रहेगा मौसम

हरियाणा के सभी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Updated On 2025-01-29 08:18:00 IST
हरियाणा में सुबह से चल रही ठंडी हवाएं।

Haryana Weather Today: हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह, शाम और रात में ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को ठंड महसूस होगी। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसकी वजह से लोगों को गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो जाएगा। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन, 31 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़: 14 की मौत, 50 से ज्यादा घायल; श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोकी, अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द

दरअसल,आईएमडी चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 22 जिलों को 3 फरवरी तक ग्रीन जोन में रखा है और किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसका मतलब है कि प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके बाद 2 फरवरी को मौसम फिर ड्राई रहेगा। वहीं 3 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, यमुना में जहर मिलाने के दावे पर मांगा सबूत

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 04 दिनों में न्यूनतम तापमान 02 से 04 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-Delhi NCR Weather Today: वीकेंड पर बारिश से भिगेगा दिल्ली-एनसीआर, आज दिन में फिर सताएगी गर्मी, 25°C तक पहुंचेगा तापमान

Similar News