दिल्ली में फायरिंग: शोर करने से रोका तो मार दी थी गोली, क्राइम ब्रांच ने नाबालिग समेत तीन पकड़े

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में झगड़ा कर रहे युवकों का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है।

Updated On 2024-04-21 14:05:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।  

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हत्या की कोशिश में शामिल रहे एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो पहले भी कई जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। इनके नाम रोहिणी निवासी रोहन, गोपालपुर निवासी राहुल उर्फ सनी है।

दिल्ली के तिमारपुर में फायरिंग

डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, 1-2 फरवरी की दरम्यानी रात तिमारपुर में फायरिंग की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कॉलर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ गांधी विहार में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

शोर करने से रोकने पर मारी गोली

1-2 फरवरी की दरम्यानी रात को भी रोज की तरह अपने रूम में पढ़ाई कर रहा था। पढ़ते समय उसे घर के बाहर झगड़े की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो गली में चार लड़के गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान उन्हें शोर व झगड़ा नहीं करने के लिए बोला तो सभी लड़के नाराज हो गए। इसके बाद वह सभी उससे झगड़ा करने लगे। तभी एक ने पिस्टल निकाल पीड़ित के दोस्त पर फायरिंग कर दी। उसे पेट में गोली लगी, जिसके बाद घायल को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

भलस्वा डेयरी से किया गिरफ्तार

इस संबंध में स्थानीय पुलिस पहले ही एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और बाकी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। इस बीच पुलिस को अन्य आरोपी की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी को भलस्वा डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास समेत कुल पांच मामलों में शामिल रहा है। इसके अलावा रोहन पर भी तीन केस दर्ज थे।

Similar News